Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, December 19, 2013
Posted by NJFI media

देवयानी की गिरफ्तारी पर अमेरिका को माफी मांगनी होगी : कमलनाथ


नई दिल्ली: संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की गिरफ्तारी और उनके साथ दुर्व्यवहार पर भारत अमेरिका के द्वारा माफी मांगने और अपनी गलती स्वीकार करने पर ही संतुष्ट होगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा भारतीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन को बुधवार को फोन करके खेद जताने के बाद कमलनाथ की टिप्पणी सामने आई है। केरी ने इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए मेनन को फोन किया था।
कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा, केवल खेद जताना और औपचारिकता प्रदर्शित करना स्वीकार्य नहीं है। हम नाखुश हैं। जिस तरह से उन्होंने मामले को निपटाया, उनका व्यवहार और रवैया.. पूरे मामले पर उनको माफी मांगनी होगी।
उन्होंने कहा कि उनको गलती स्वीकार करनी होगी, इसके बाद ही भारत संतुष्ट होगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:23 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:23 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "देवयानी की गिरफ्तारी पर अमेरिका को माफी मांगनी होगी : कमलनाथ"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter