Published On:Thursday, January 16, 2014
Posted by NJFI media
दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे है: केजरीवाल
नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर बहुत लापरवाह है और अगर दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के दो मंत्री सोमनाथ भारती और राखी बिरला मौजूद थे। सोमनाथ भारती ने बुधवार रात की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मेरे क्षेत्र में प्रॉस्टिट्यूशन और ड्रग ट्रैफिकिंग बहुत ज्यादा हो रही है, लेकिन पुलिस कोई ऐक्शन नहीं ले रही है। भारती ने कहा, 'लोगों ने मुझे बताया कि एक जगह जिस्मफरोशी हो रही है। मैं पुलिस को साथ लेकर गया तो देखा कि साईं मंदिर के पास लंबी-लंबी गाड़ियां लगी हुई हैं। हमने दो को पकड़ा। उसके बाद एक घर में भी विदेशी लड़कियों के होने का पता चला। जब हमने पुलिस को छापा मारने को कहा तो पुलिस वालों ने साफ मना कर दिया। एसीपी को बुलाया गया तो उन्होंने कानून का हवाला देकर तलाशी लेने से इनकार कर दिया। लेकिन यह गलत बात है। कानून ऐसा कुछ नहीं कहता।'
राखी बिरला ने भी एक दहेज हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


