नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नरेंद्र मोदी और
राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट पर उन्होंने
आरोपों की बौछार कर दी। केजरीवाल ने मुकेश अंबानी के साथ रिश्तों का आरोप
लगाते हुए मोदी पर सवाल भी खड़े किए। साथ ही रोहतक में आप की रैली में
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रॉपर्टी डीलर
और दलाल तक कह डाला।
रैली में अरविंद केजरीवाल ने मोदी पर हमला
करते हुए कहा कि दिन भर वह प्लेन और हेलिकॉप्टर में घूमते रहते हैं, उनकी
एक-एक रैली में करोड़ों खर्च होते हैं, ये पैसे कहां से आ रहे हैं? मोदी की
इमेज चमकाने के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। आखिर यह पैसा कहां
से आ रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि मुंकेश अंबानी
नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों को पैसे देते हैं। उनकी एक जेब में मोदी
हैं, तो दूसरी जेब में राहुल गांधी। साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में कहा
कि अंबानी भाइयों का ब्लैक मनी स्विस बैंक में जमा है, क्या नरेंद्र मोदी
उस पैसे को देश में लाएंगे? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुकेश अंबानी का
स्विस बैंक अकाउंट नंबर 5090160983 और अनिल अंबानी का अकाउंट नंबर
5090160984 है।
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 5:33 AM. Filed under
politics
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 5:33 AM. Filed under
politics
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response