Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 22, 2014
Posted by NJFI media

पाकिस्तान में हुए हादसे में 20 लोगों की मौत



इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ब्लूचिस्तान प्रांत में एक टैंकर और दो बसों के बीच हुई टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई. दरअसल ये घटना तब की है जब विपरीत दिशा से आ रही एक बस आरसीडी हाइवे पर टैंकर से टकरा गई, जबकि दूसरी बस भी तेज गति से आने की वजह से टैंकर से टकरा गई. बसों में 100 से अधिक लोग सवार थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई जिससे बस भी इसकी चपेट में आ गई. पुलिस का कहना है कि इनमें से एक बस दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची और दूसरी क्वेटा शहर जा रही थी.
घायलों को हब शहर के जाम गुलाम कादिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतकों का शव पूरी तरह जल गया है और उनकी पहचान मुश्किल है.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:08 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:08 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "पाकिस्तान में हुए हादसे में 20 लोगों की मौत"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter