Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 22, 2014
Posted by NJFI media

पाकिस्तान और पाक तालिबानी वार्ता को सहमत



इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी तालिबानी के बीच अगले चरण की शांतिवार्ता के लिए तिथि और स्थान के बारे में फैसला ले लिया गया है। तालिबानी समिति के सदस्य मौलाना सामिउल हक ने बैठक के बाद रविवार को कहा कि सरकारी प्रतिनिधियों और तालिबानी सदस्यों के बीच वार्ता की तिथि और स्थान तय करने को लेकर शनिवार को दो घंटे तक बातचीत हुई थी। लेकिन महत्वपूर्ण फैसले रविवार को लिए गए 
इस बैठक में पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान भी शामिल हुए थे। हक ने कहा कि दोनों पक्ष सरकारी प्रतिनिधियों और तहरीक- ए-तालिबान पाकिस्तान टीटीपी के बीच अगले चरण की शांति वार्ता के लिए तिथि और स्थान पर सहमत हो गए हैं। सीधी बातचीत की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।
हक ने कहा कि यह महज अनुमान था कि तालिबान ने वजिरिस्तान के बाहर बातचीत करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया था। टीटीपी अपने नियंत्रण वाले उत्तरी वजिरिस्तान में बातचीत के पक्ष में था जबकि सरकार बानु में शांति वार्ता करना चाहती थी। हालांकि हक ने स्थान और तिथि के बारे में कुछ नहीं बताया। उसने कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत की सफलता के लिए प्रतिबद्धता एवं लचीलापन दिखाया है। बातचीत के स्थान को शांति क्षेत्र घोषित किया जाएगा। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:09 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:09 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "पाकिस्तान और पाक तालिबानी वार्ता को सहमत"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter