Published On:Wednesday, March 19, 2014
Posted by NJFI media
पाक में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप
पेशावर :
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को 5.3 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया
गया. भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में
112 किलोमीटर की गहराई में था.
भूकंप
विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता वाले भूकंप से
मलकन्द और बाल्टिस्तान डिविजन सहित स्वात और गजर इलाका हिल उठा. किसी भी तरह के जानमाल की क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.

